Begum Para | गुज़रे ज़माने की एक Bold Actress जो भारत की पहली Pin-up Girl कहलाती है | Biography
ये हैं भारत की पहली पिनअप गर्ल बेगम पारा। लेकिन इन्हें पिनअप गर्ल कहा क्यों जाता था? इन्हें भारत की पहली पिनअप गर्ल इसलिए कहा जाता था क्योंकि साल 1951 में अमेरिका की मशहूर लाइफ मैगज़ीन में इनकी कुछ तस्वीरें छपी थी जो उस वक्त हमारे देश के हिसाब से बहुत बोल्ड थी। बेगम पारा भारत में तो मशहूर थी ही। लेकिन लाइफ मैगज़ीन में इनकी तस्वीरें छपने के बाद इन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता मिल गई। ये वो वक्त था जब कोरिया युद्ध चल रहा था। और अमेरिकी सैनिक भी उस युद्ध में लड़ रहे थे। तब अमेरिकी सैनिक बेगम पारा वो तस्वीरें बहुत पसंद करते थे जो लाइफ मैगज़ीन में छपी थी। कहा जाता है कि अमेरिकी सैनिक बेगम पारा के इतने दीवाने थे कि हर बैरक में बेगम पारा की तस्वीर टंगी मिलती थी। यहीं से बेगम पारा कहलाई भारत की पहली पिनअप गर्ल। Biography of Actress Begum Para - Photo: Social Media 25 दिसंबर 1926 को झेलम में बेगम पारा का जी का जन्म हुआ था। ब्लॉग बीते हुए दिन के संचालक व कर्ता-धर्ता श्री शिशिर कृष्ण शर्मा जी ने एक दफ़ा बेगम पारा का इंटरव्यू किया था। उन्हीं के एक लेख से बेगम पारा जी के जीवन की कुछ कहानिय...